अध्यापक यूनियन का सर्वसम्मति से चुनाव, करनैल सिंह जिला प्रधान बने

राम सिंह दत हॉल गुरदासपुर में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट गुरदासपुर का चुनाव इजलास प्रदेश कन्वीनर विजय पाल के नेतृत्व में करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 05:06 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 05:06 PM (IST)
अध्यापक यूनियन का सर्वसम्मति से चुनाव, करनैल सिंह जिला प्रधान बने
अध्यापक यूनियन का सर्वसम्मति से चुनाव, करनैल सिंह जिला प्रधान बने

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : राम सिंह दत हॉल गुरदासपुर में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट गुरदासपुर का चुनाव इजलास प्रदेश कन्वीनर विजय पाल के नेतृत्व में करवाया गया। इसमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों व विभिन्न अध्यापकों नेताओं ने शिरकत की। इजलास में अध्यापकों की समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया और संघर्ष की रूपरेखा तैयार करने के लिए भी एक दूसरे की राय ली गई।

कमेटी के चुनाव में विभिन्न ब्लॉकों की कमेटियां व अध्यापकों ने सर्वसम्मति से करनैल सिंह को जिला प्रधान, नवतेज सिंह को महासचिव, लखवीर सिंह को उपाध्यक्ष, परमिदर सिंह को सहायक सचिव, साहिब सिंह को वित्त सचिव व सुखविदर पाल को प्रेस सचिव नियुक्ति किया गया। इस मौके पर गुरचरण सिंह पूर्व डीटीएफ नेता, विजय सैनी, लखवीर सिंह ने अध्यापकों की समस्याओं पर गहनता से विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर बार उनकी मांगों को अनदेखा किया जाता है। इस कारण उनकी ओर से सरकार के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर सुरिदरपाल सिंह, साहिब सिंह, नवतेज सिग, वरिदर मोहन, परमिदर सिंह, चरणबीर सिंह, महिदर सिंह, बलविदर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी