सनी देयोल अब किसानों के खिलाफ : एडवोकेट पाहड़ा

लोकसभा चुनाव के दौरान खुद को किसान का बेटा और पंजाब का पुत्र कहने वाला सांसद सनी देयोल अब पंजाब के किसानों पर आई सबसे बड़ी मुश्किल के समय में किसानों के खिलाफ बोल रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:04 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 04:04 PM (IST)
सनी देयोल अब किसानों के खिलाफ : एडवोकेट पाहड़ा
सनी देयोल अब किसानों के खिलाफ : एडवोकेट पाहड़ा

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : लोकसभा चुनाव के दौरान खुद को किसान का बेटा और पंजाब का पुत्र कहने वाला सांसद सनी देयोल अब पंजाब के किसानों पर आई सबसे बड़ी मुश्किल के समय में किसानों के खिलाफ बोल रहे हैं। ये बाते यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा ने कही।

पाहड़ा ने कहा कि लोगों ने जिस उम्मीद के साथ फिल्म स्टार सनी देयोल को भारी मतों से जीत दिलाकर अपना प्रतिनिधि चुना था। देयोल उस पर बिल्कुल भी खरे नहीं उतरे हैं। हलके के लोग अपनी गलती पर पछता रहे हैं। पाहड़ा नेै कहा कि कृषि बिल लागू होने के बाद मोदी सरकार का असली चेहरा लोगों के सामने आया है।

chat bot
आपका साथी