भगत सिंह जी के जीवन से राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा लें विद्यार्थी
वर्तमान परिस्थितियों में देश का नौजवान पश्चिमी सभ्याचार और संस्कृति से प्रभावित होकर भारतीय प्राचीन संस्कृति व विरासत को भुला रहा है।
संवाद सूत्र, बटाला : वर्तमान परिस्थितियों में देश का नौजवान पश्चिमी सभ्याचार और संस्कृति से प्रभावित होकर भारतीय प्राचीन संस्कृति व विरासत को भुला रहा है। इन हालात में देश की महान क्रांतिकारियों द्वारा दी गई कुर्बानियां हम सबका उचित मार्गदर्शन कर सकती हैं। महान क्रांतिकारियों में शहीद भगत सिंह जी की कुर्बानी मिसाल थी। ये बातें पि्रंसिपल रजनी सल्होत्रा कही। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापकों ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक सुमन धीर, सुमन मेहता, शशि, सीमा अंजू, रेखा, मीनू, पहरदीप कौर, हेमा, सुनीता, नितिका, कमलदीप सिंह, प्रिस, धीरज, कुमार सोनू प्रवीण, मीणा, मेनका आदि शामिल थे।