शहर में जगह-जगह कूड़ा जमा होने से लोग परेशान

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की ओर से की जा रही हड़ताल के कारण शहर में विभिन्न जगहों पर कूड़ा जमा हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 03:53 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 03:53 PM (IST)
शहर में जगह-जगह कूड़ा जमा होने से लोग परेशान
शहर में जगह-जगह कूड़ा जमा होने से लोग परेशान

संवाद सूत्र, बटाला : नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की ओर से की जा रही हड़ताल के कारण शहर में विभिन्न जगहों पर कूड़ा जमा हो गया है। इससे शहरवासी परेशान हैं। सोमवार को घरों से लगातार चौथे दिन भी कूड़ा नहीं उठाया गया।

सफाई यूनियन पंजाब के प्रधान अशोक सरवन के आह्वान पर नगर निगम में विक्की कल्याण के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रधान विक्की कल्याण ने बताया कि जब तक पंजाब सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगें नहीं मानी जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर सफाई यूनियन बटाला के चेयरमैन बजीरा भट्टी गोपालदास, दीपक, बंटी, मंगा भंडारी, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, निशांत कुमार, बलजीत भट्टी आदि उपस्थित थे। सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है : मेयर तेजा

मेयर सुखदीप सिंह तेजा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। जब उनसे पूछा गया कि सफाई कर्मचारियों की तरफ से शहर के कूड़े को नहीं उठाया जा रहा है। जल्द ही सफाई कर्मी कचरों को उठाएंगे।

chat bot
आपका साथी