जरूरतमंदों को उनके घर के नजदीक मिलेंगी सेहत सेवाएं

जिला प्रशासन द्वारा गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों को उनके घर के नजदीक सेहत सेवाएं देने के लिए प्रयास शुरू किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 05:28 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 05:28 PM (IST)
जरूरतमंदों को उनके घर के नजदीक मिलेंगी सेहत सेवाएं
जरूरतमंदों को उनके घर के नजदीक मिलेंगी सेहत सेवाएं

संवाद सहयोगी, बटाला : जिला प्रशासन द्वारा गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों को उनके घर के नजदीक सेहत सेवाएं देने के लिए प्रयास शुरू किया गया है। जिला रेडक्रास सोसायटी गुरदासपुर के सहयोग से सेहत विभाग ने मंगलवार को यहां स्लम ऐरिया में मेडिकल कैंप लगाया। कैंप की शुरुआत जिला योजना कमेटी के चेयरमैन डा.सतनाम सिंह निज्जर ने की। हर मंगलवार को ऐसा कैंप लगाया जाएगा।

इस मौके पर माता सुलक्खणि जी सिविल अस्पताल बटाला के एसएमओ डाक्टर हरपाल सिंह, सुपरिंटेंडेंट नगर निगम निर्मल सिंह, मेडिकल स्पेशलिस्ट डा. ललित मोहन, गाइनी की माहिर डाक्टर गगन और सिविल अस्पताल की ओर सेहत टीम उपस्थित रही। डाक्टरों ने झुग्गियों में रहने वाली महिलाओं, पुरुषों और बच्चों का मेडिकल चेकअप किया और जरूरत के अनुसार उनको मुफ्त दवाइयां दी। एसएमओ डाक्टर हरपाल सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार सिविल अस्पताल में मरीजों को उच्च सेहत सेवाएं दी जा रही हैं। ऐसे कैंपों के कारण सेहत सेवाओं का घेरा ओर भी विशाल होगा और अधिक से अधिक इसका लाभ उठा सकेंगे।

chat bot
आपका साथी