गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना

बहरामपुर में मास्टर नरेश शर्मा की अध्यक्षता में श्री गणपति महोत्सव बहुत श्रद्धा से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:55 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:55 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना

संवाद सहयोगी, दीनानगर : बहरामपुर में मास्टर नरेश शर्मा की अध्यक्षता में श्री गणपति महोत्सव बहुत श्रद्धा से मनाया गया। दस दिन पूजा-अर्चना करने के बाद रविवार को गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस दौरान विघ्नहर्ता गणेश की महिमा का गुणगान किया गया।

समारोह में मुख्य मेहमान के तौर पर श्री ब्राह्मण सभा यूथ विग के पंजाब प्रधान डाक्टर सोनू शर्मा एवं विशेष अतिथि के तौर पर ठाकुर बलदेव सिंह, अभिषेक ठाकुर, सूबेदार सुखदेव राज और ऐडवोकेट धीरज शर्मा शामिल हुए। इसके बाद मकोड़ा पत्तन रावी दरिया में पूरे विधि-विधान से गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। प्रसिद्ध गायक कपिल शर्मा लुधियाना ने गणपति जी के बहुत सुंदर भजन गाए। पिछले दस दिनों से श्री राधा-कृष्ण मंदिर में पंडित अजय शास्त्री की ओर से श्रद्धा के साथ गणपति जी की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। इससे पहले डा. सोनू शर्मा ने बताया कि जब भी कोई अच्छा कार्य शुरू करवाता है तो सबसे पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि गणेश जी की पूजा करने से सभी दुख संकट दूर हो जाते हैं और घर में खुशहाली आती है। उन्होंने बताया कि सभी को गणेश जी की शिक्षाओं पर चलकर अपना जीवन सफल बना चाहिए। इस मौके पर गणपति बाबा मोरया के जयघोष से आसमान गूंज उठा। गणपति विसर्जन की शोभायात्रा का गुरु रविदास कमेटी बहरामपुर, बाहमणी गांव, झबकरा गांव और मकोड़ा गांव वासियों ने बहुत धूमधाम से स्वागत किया। इसके बाद मकोड़ा पत्तन रावी दरिया में पूरे विधि-विधान से गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। इस मौके पर अनूप शर्मा प्रधान बहिरामपुर, मनोज महाजन, कमल जी, केवल कृष्ण, नीरज काटल, अमन वर्मा, अजय, विकास, सन्नी भगत, लखजिदर सिंह, मंगत कश्यप, कपिल, विजय, गुरप्रीत सिंह आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी