जिला प्रशासन ने करवाए धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन

डीसी मोहम्मद इशफाक की अध्यक्षता में जिला हेरिटेज सोसायटी ने पंचायत भवन से जिले के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने के लिए विशेष बस का शुभारंभ किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 05:29 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 05:29 PM (IST)
जिला प्रशासन ने करवाए धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन
जिला प्रशासन ने करवाए धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : डीसी मोहम्मद इशफाक की अध्यक्षता में जिला हेरिटेज सोसायटी ने पंचायत भवन से जिले के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने के लिए विशेष बस का शुभारंभ किया है। इस दौरान डा. शाम सिंह डिप्टी डायरेक्टर पशुपालन और उनके कार्यालय के कर्मचारी, दमनजीत सिंह प्रभारी, छोटा घल्लूघरा स्मारक और भक्त उपस्थित थे। ज्ञात हो कि डीसी के नेतृत्व में पहली बार 31 जनवरी 2021 को गुरदासपुर और बटाला से विशेष बसें चलाई गई थीं, ताकि लोग धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कर सके।

डा. शाम सिंह ने कहा कि डीसी के नेतृत्व में जिले को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इन विशेष बसों के संचालन से जिले के निवासियों को अपने जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का सुनहरा अवसर मिला है। इस अवसर पर ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों ने कहा कि उन्होंने जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का दौरा किया है। वे अपने जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का दौरा कर बहुत खुश हैं। वहीं उनका ज्ञान भी बढ़ा है।

उन्होंने विशेष बस से जिले के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का मुफ्त में भ्रमण कराने के लिए गुरदासपुर जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। मुफ्त बस यात्रा के माध्यम से छोटा घल्लूघरा गुरुद्वारा साहिब, बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा साहिब गुरदास नंगल, शिव मंदिर कलानौर, करतारपुर कारिडोर (दर्शन स्थल), गुरुद्वारा चोला साहिब और गुरुद्वारा दरबार साहिब, जोड़ा छत्तरां, बावा लाल जी मंदिर और केशोपुर छंब का दौरा किया गया।

chat bot
आपका साथी