दुबई से लौटे छह लोगों को सात दिन के लिए किया क्वारंटाइन

दुबई से वापस लौटे छह लोगों को सेहत विभाग ने सरकारी सेंटर स्कूल सेखवां में सात दिनों के क्वांरटाइन किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 05:30 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 05:30 PM (IST)
दुबई से लौटे छह लोगों को सात दिन के लिए किया क्वारंटाइन
दुबई से लौटे छह लोगों को सात दिन के लिए किया क्वारंटाइन

संवाद सहयोगी, कादियां : बीते दिन गांव सेखवां में दुबई से वापस लौटे छह लोगों को सेहत विभाग ने सरकारी सेंटर स्कूल सेखवां में सात दिनों के क्वांरटाइन किया गया है।

सहायक मलेरिया ऑफिसर रशपाल सिंह ने बताया कि सिविल सर्जन गुरदासपुर डॉ. किशन चंद के दिशा निर्देश पर एसएमओ इकबाल सिंह की अगुआई में दुबई से वापस पहुंचे छह लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। अगले पांच दिनों में इन लोगों के कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। अगर इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उन्हें सिविल अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और नेगेटिव आई तो इन्हें 14 दिनों के होम क्वारंटाइन किया जाएगा। शनिवार से दुबई से आए 27 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।

chat bot
आपका साथी