ससुराल वालों ने युवक को किया घायल, पत्नी सहित छह नामजद

पुलिस ने हमला करके घायल करने और घर से गहने चुराने के मामले में पत्नी सहित ससुराल के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 04:32 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 04:32 PM (IST)
ससुराल वालों ने युवक को किया घायल, पत्नी सहित छह नामजद
ससुराल वालों ने युवक को किया घायल, पत्नी सहित छह नामजद

संवाद सहयोगी, दीनानगर : पुलिस ने हमला करके घायल करने और घर से गहने चुराने के मामले में पत्नी सहित ससुराल के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार निवासी मगराली बाजार चड्ढिया वाली गली ने बताया कि उसकी पत्नी मीनू उसे कहती थी कि दीनानगर से अपना घर बाहर बेचकर अमृतसर में कोई कारोबार खोलना है। जबकि वह इस बात को मना करता था। इसी बात को लेकर उसका कई बार अपनी पत्नी के साथ झगड़ा भी हो चुका था। अब करीब 15 दिन से उसकी पत्नी उसके साथ झगड़ा कर रही थी और अपने मायके घर फोन करके उसके बारे में गलत बातें बताकर उन्हें भड़काती थी। 18 सितंबर को वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो गए थे। रात करीब दो बजे उसके घर का गेट खटखटा तो उसकी पत्नी ने जाकर गेट खोला। जब उसने उठकर देखा कि उसका साला जतिन व प्रदीप, उनकी मां आशा रानी, चेतन, रीटा, मीनू आए और उस पर हमला करके उसे घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर उसकी पत्नी व लड़की को साथ लेकर चले गए। हमलावरों के जाने के बाद उसने अपनी अलमारी चेक की तो उसमें से 30 हजार रुपये नकदी, तीन तोले सोने के गहने, डेढ़ तोली के कंगन और आधे तोले की बालियां गायब थी। ये गहने उसकी मां के थे।

chat bot
आपका साथी