पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर छह लाख रुपये ठगे, धोखाधड़ी का केस दर्ज

पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 04:24 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 04:24 PM (IST)
पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर छह लाख रुपये ठगे, धोखाधड़ी का केस दर्ज
पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर छह लाख रुपये ठगे, धोखाधड़ी का केस दर्ज

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला जसबीर कौर पत्नी सतनाम सिंह निवासी वाहेगुरु नगर हरदोबथावा ने बताया कि 11 नवंबर 2020 को आरोपित सरबजीत सिंह पुत्र हजारा सिंह निवासी गोदामा वाली गली सामने कश्यप अस्पताल संत नगर गुरदासपुर ने उसकी बेटी गुरदीप कौर को पुलिस में भर्ती करवाने के लिए छह लाख रुपये लिए थे, मगर आरोपित ने न तो उसकी बेटी को भर्ती करवाया और न ही दिए हुए पैसे लौटाए। ऐसा करके आरोपित ने उनके साथ ठगी मारी है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद गत दिन उक्त आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी