गांव चाहलकलां के सिमरनजीत सिंह ने टोक्यो ओलिपिक में स्पेन के खिलाफ किया एक गोल

भारतीय हाकी टीम ने टोक्यो ओलिपिक में जोरदार वापसी करते हुए तीसरे मुकाबले में स्पेन की टीम के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 10:37 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 10:37 PM (IST)
गांव चाहलकलां के सिमरनजीत सिंह ने टोक्यो ओलिपिक में स्पेन के खिलाफ किया एक गोल
गांव चाहलकलां के सिमरनजीत सिंह ने टोक्यो ओलिपिक में स्पेन के खिलाफ किया एक गोल

संजय तिवारी, बटाला

भारतीय हाकी टीम ने टोक्यो ओलिपिक में जोरदार वापसी करते हुए तीसरे मुकाबले में स्पेन की टीम के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की है। भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार से उबरते हुए स्पेन के खिलाफ 3-0 की दमदार जीत हासिल की। मंगलवार को टोक्यो ओलिपिक के अपने तीसरे मुकाबले में खेलने उतरी भारतीय टीम ने स्पेन के खिलाफ शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया।

मैच से 14वें मिनट में ही बटाला के निकट पड़ते गांव चाहलकलां के सिमरनजीत सिंह ने गोलकर भारत को बढ़त दिलाई व भारत टीम ने स्पेन के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की। इससे सिमरनजीत सिंह के परिजनों में खुशी का कोई ठिकाना नही है। उत्तर प्रदेश में बस गए खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह के माता मनजीत कौर व पिता इकबाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने अपनी खुशी को जाहिर करते हुए बताया कि जब उन्हें पता चला कि भारत की टीम जीत गई है और उनके बेटे सिमरनजीत सिंह ने स्पेन के खिलाफ एक गोल किया है तो उन्हें बहुत खुशी हुई। उन्होंने बताया कि उनके बेटे व भारत की टीम ने पूरे भारत का नाम रोशन किया है और आगे भी नाम रोशन करते रहेंगे। गांव चाहलकलां में रह रहे सिमरनजीत सिंह के ताया के बेटे सतिदर सिंह व उनके परिजनों ने खुशी का जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें रिश्तेदारों व पड़ोसियों के बहुत सारे फोन आ रहे है वे उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनके लिए बहुत गर्व की बात है कि स्पेन के खिलाफ सिमरनजीत सिंह ने एक गोल किया है और भारत टीम ने जीत हासिल कर ली है। उनके घर में गांव के लोग बधाई देने के लिए आ रहे हैं। वहीं सिमरजीत सिंह के परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी का जश्न भी मनाया और पूर भारत टीम को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी