फतेहजंग बाजवा विधायक लाडी के घर जाकर मिले

कुछ समय से एक-दूसरे से नाराज चल रहे श्री हरगोबिंदपुर के कांग्रेस विधायक बलविदर सिंह लाडी व कादियां हलके के विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा की रविवार को मुलाकात हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 06:44 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 06:44 PM (IST)
फतेहजंग बाजवा विधायक लाडी के घर जाकर मिले
फतेहजंग बाजवा विधायक लाडी के घर जाकर मिले

संवाद सहयोगी, कादियां : कुछ समय से एक-दूसरे से नाराज चल रहे श्री हरगोबिंदपुर के कांग्रेस विधायक बलविदर सिंह लाडी व कादियां हलके के विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा की रविवार को मुलाकात हुई। बलविंदर सिंह लाडी कादियां में फतेहजंग सिंह बाजवा के निवास स्थान पहुंचे। दोनों की मुलाकात में क्या बात हुई इस बारे तो कोई जानकारी नहीं मिली है। मगर यह मुलाकात बहुत ही अच्छे वातावरण में हुई। इस मुलाकात के बाद फतेहजंग सिंह बाजवा ने सोशल मीडिया पर बलविंदर सिंह लाडी के साथ कुछ फोटो भी शेयर की है। दोनों विधायकों ने समर्थकों के साथ फोटो भी खिचवाई है।

समर्थकों में दोनों नेताओं के फिर एकजुट होने के कारण खुशी की लहर दौड़ गई है। बलविंदर सिंह लाडी फतेहजंग सिंह बाजवा व प्रताप सिंह बाजवा राज्यसभा सदस्य के काफी पुराने साथियों में से हैं। बलविंदर सिंह लाडी को विधायक बनाने में बाजवा परिवार का महत्वपूर्ण योगदान था। विधायक बनने के बाद दोनों नेताओं में चल रही थी खींचातानी

विधायक बनने के बाद विगत कुछ समय से दोनों नेताओं के बीच खींचातान चल रही थी। हलके में इस बात की चर्चा रही है कि श्री हरगोबिंदपुर में फतेहजंग सिंह बाजवा का काफी असर है। इस कारण विधायक बलविंदर सिंह लाडी को दरकिनार कर फतेहजंग सिंह बाजवा की प्रशासन में काफी अधिक दखलअंदाजी हो गई थी। इस कारण बलविंदर सिंह लाडी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दुविधा में थे समर्थक

बाद में बलविंदर सिंह लाडी का रुझान कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा की तरफ हो गया। इसका फायदा उठाते हुए लाडी काफी सरगर्म हो गए और हलके में अनेक विकास कार्य करवाने लगे। दोनों नेताओं के समर्थक एक विचित्र दुविधा में थे कि वे किसके साथ जाएं। परंतु रविवार को बलविंदर सिंह लाडी के फतेहजंग सिंह बाजवा के निवास स्थान पर पहुंचने के पश्चात जो दूरियां थीं वे समाप्त होती नजर आई हैं। पता चला है कि पंजाब की मौजूदा हालात और किसान संघर्ष को लेकर चर्चाएं हुई हैं।

chat bot
आपका साथी