भोले दी बरात चली गज बज के..

महाशिवरात्रि पर्व से एक दिन पूर्व शहर में शिवसेना हिदुस्तान की ओर से प्रधान ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Mar 2021 06:08 PM (IST) Updated:Wed, 10 Mar 2021 06:08 PM (IST)
भोले दी बरात चली गज बज के..
भोले दी बरात चली गज बज के..

संवाद सूत्र, बटाला : महाशिवरात्रि पर्व से एक दिन पूर्व शहर में शिवसेना हिदुस्तान की ओर से प्रधान ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भोलेनाथ और उनके गणों का स्वरूप धारण कर कलाकारों ने नृत्य करते हुए अपनी कला का लोहा मनवाया।

यह शोभायात्रा पुरानी कनक मंडी से शुरू होकर गांधी चौक, लक्कड़ मंडी, सिटी रोड, नेहरू गेट, ओहरी गेट, भंडारी गेट, ठठियारी गेट, हाथी गेट, अचली गेट, पहाड़ी गेट, खजूरी गेट से होती हुई जस्सा सिंह रामगढि़या चौक पर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान नौजवानों ने मुगदर घुमाकर अच्छी सेहत बनाने का संदेश समाज को दिया।

chat bot
आपका साथी