शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया

भाजपा एससी मोर्चा जिला गुरदासपुर के प्रधान यशपाल कुंडल के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:40 PM (IST)
शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया
शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया

संवाद सहयोगी, दीनानगर : भाजपा एससी मोर्चा जिला गुरदासपुर के प्रधान यशपाल कुंडल के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया गया। कुंडल ने कहा कि शहीद भगत सिंह की प्रेरणा से हमारे युवाओं को देश की खातिर बलिदान देने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। भगत सिंह द्वारा बहुत कम आयु में देश की खातिर अपनी जान की बलि दे दी गई थी। हमारे क्षेत्र के नौजवानों को शहीद भगत सिंह की भांति ही अपनी सोच उत्तम रखनी चाहिए। इस मौके पर रमेश शर्मा आजाद सिंह जोगिदर पाल सुखदेव सिंह कमलदीप सिंह सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी