पांच और सात साल के बच्चों ने गोलक की राशि मंदिर निर्माण के लिए दी

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान के तहत नगर में विभिन्न स्थानों पर राम दूतों की टोलियों पर रामभक्त फूल बरसा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 06:51 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 06:51 PM (IST)
पांच और सात साल के बच्चों ने गोलक की राशि मंदिर निर्माण के लिए दी
पांच और सात साल के बच्चों ने गोलक की राशि मंदिर निर्माण के लिए दी

संवाद सूत्र, दीनानगर : अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान के तहत नगर में विभिन्न स्थानों पर राम दूतों की टोलियों पर रामभक्त फूल बरसा रहे हैं। हर निवास स्थान पर टोलियों का स्वागत किया जा रहा है। प्रेम भाव से धन राशि व सोने के जेवर भेंट कर रामदूतों का उत्साह बढ़ा रहे हैं।

राम भक्तों के इसी उत्साह की देखादेखी उनके परिवार के छोटे-छोटे नन्हे बच्चे भी अपने निजी बैंक (गोलक) की पूरी जमा पूंजी अपने इष्ट श्री राम जी के मंदिर निर्माण के लिए की भेंट कर रहे हैं। इसी अभियान के तहत शनिवार की रात जब रामदूतों की एक टोली धन संग्रह अभियान के तहत गली गुज्जरा में राम भक्त लाडी महाजन के निवास स्थान पर पहुंची तो रामदूतों के प्रति उत्साह को देखकर उनके परिवार के दो बच्चे सात साल के समर्थ महाजन व पांच साल के जतिन महाजन ने अपनी गोलक में पड़ी पूरी की पूरी जमापूंजी की राशि मंदिर निर्माण के लिए भेंट कर दिया। इस मौके पर रमन गुप्ता, प्रेम महाजन, प्रवीण महाजन, पंकज लोहार, राजन गुप्ता, अमन महाजन के अलावा महाजन परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी