एसडीएम ने सेवा केंद्रों की चेकिग की

पंजाब सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह समय पर दफ्तर पहुंचने के हुक्म दिए गए हैं ताकि दफ्तरों में काम करवाने आए लोगों को कोई मुश्किल पेश ना आए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:36 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:36 PM (IST)
एसडीएम ने सेवा केंद्रों की चेकिग की
एसडीएम ने सेवा केंद्रों की चेकिग की

संवाद सहयोगी, बटाला : पंजाब सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह समय पर दफ्तर पहुंचने के हुक्म दिए गए हैं, ताकि दफ्तरों में काम करवाने आए लोगों को कोई मुश्किल पेश ना आए। पंजाब सरकार की इन हिदायतों का पालन करते हुए एसडीएम शायरी भंडारी ने मंगलवार सुबह बटाला शहर के सेवा केंद्रों का दौरा किया। साथ ही लोगों को मिल रही सेवाओं का जायजा लिया गया। इस मौके उन्होंने स्टाफ की हाजिरी चेक करने के अलावा सेवा केंद्र में काम करवाने आए लोगों से बातचीत भी की।

एसडीएम शायरी भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की हिदायतों पर जिला प्रशासन द्वारा लोगों को समयबद्ध सेवाएं दी जा रही हैं। सेवा केंद्र में लोग अपने अलग-अलग सरकारी काम-काज करवाने के लिए पहुंच करते हैं और उन्होंने आज खुद मौके पर जाकर सेवा केंद्रों के काम का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि सेवा केंद्रों में स्टाफ समय पर हाजिर था और लोगों को अलग-अलग सरकारी सेवाएं दी जा रही थी। उन्होंने सेवा केंद्र के संचालकों को भी हिदायत की कि सेवा केंद्र में काम करवाने आए हर व्यक्ति का उसकी बारी अनुसार मैरिट पर काम किया जाए और किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। एसडीएम ने कहा कि सेवा केंद्रों द्वारा नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं दी जा रही हैं और वह यकीनी बनाएंगे कि बटाला तहसील में काम कर रहे सभी सेवा केंद्रों से लोगों को निर्विघ्न सरकारी सेवाएं मिलें। उन्होंने तहसील के विभिन्न विभागों के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायत की कि वह समय पर अपने दफ्तरों में पहुंचें और लोगों की मुश्किलों को सुनकर पहल के आधार पर उनका हल करें।

chat bot
आपका साथी