कोरोना काल में जागरूक कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

वैसे तो जब भी देश पर कोई आपदा आई हैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लाखों स्वयंसेवक स्थानीय स्तर पर सेवा में जुट जाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 10:20 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 10:20 PM (IST)
कोरोना काल में जागरूक कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
कोरोना काल में जागरूक कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर

वैसे तो जब भी देश पर कोई आपदा आई हैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लाखों स्वयंसेवक स्थानीय स्तर पर सेवा में जुट जाते हैं।कोरोना की पहली लहर हो या अब चल रही दूसरी।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता सेवा भारती के नाम से देशभर में राहत कार्यों में नि:स्वार्थ भाव से लगे हुए हैं।

गुरदासपुर जिले में भी सेवा भारती के बैनर से संघ के सैकड़ों स्वयंसेवक इस संकटकाल में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों में लगे हैं। संघ के जिला कार्यवाह विक्रम समियाल ने बताया कि •िाले में संघ के स्वयंसेवक अपने स्तर पर अथवा प्रशासन के साथ मिलकर आवश्यकता अनुसार सेवा कार्यों में जी जान से लगे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि गुरदासपुर व आस पास के गांवों में, धारीवाल, दीनानगर, तालिबपुर, झरौली, मराड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण कैम्पों का आयोजन, टेलीमेडिसिन (फोन द्वारा माहिर डाक्टरों से सलाह) सेवा हेतु हेल्पलाइन नंबर चलाना, प्रशासन द्वारा चल रहे टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को जाने के लिए प्रेरित करना,मास्क वितरण, सैनिटाइजर वितरण, आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण, कोरोना नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु पत्रक वितरण,पर्यावरण की शुद्धता हेतु हवन करना सहित विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य स्वयंसेवक चला रहें हैं। विद्या भारती के सर्वहितकारी विद्यालयों ने 14 अप्रैल बाबा साहब डा. भीमराव जी की जयंती पर घर बैठे इस महामारी से मुक्ति हेतु सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया था जिसमें हजारों परिवारों ने इसमें भाग लिया।

उन्होंने बताया कि अब तक सात टीकाकरण केंद्रों का आयोजन कर 5747 लोगों को टीका लगवाया गया। करीब 550 लोगों को प्रशासन द्वारा चल रहें टीकाकरण केंद्रों पर जाने के लिए प्रेरित किया गया।इसके साथ ही •िाले में एक हजार से अधिक मास्क, 800 आयुर्वेदिक काढ़ा व 250 सैनिटाइजर का वितरण किया गया हैं। इसके साथ ही धारीवाल में संघ के स्वयंसेवकों ने आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय प्रशासन को एक हजार इंजेक्शन सीरिज भेंट की गई। ईश्वर करें शीघ्र इस संकट से देश व दुनिया को निकालें। जब तक यह संकट बना हुआ हैं आवश्यकता पड़ने पर संघ के स्वयंसेवक सदैव समाज की सेवा के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हर सम्भव सहायता करने के लिए तत्पर हैं। संघ के कार्यकर्ता स्थानीय प्रशासन के साथ संपर्क में हैं।

chat bot
आपका साथी