विद्यार्थियों को नक्शा भरने की जानकारी दी जाएगी

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों की शिक्षण उपलब्धियां बेहतर बनाने के लिए शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिगला की देखरेख व शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में प्रयास लगातार जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 04:29 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 04:29 PM (IST)
विद्यार्थियों को नक्शा भरने की जानकारी दी जाएगी
विद्यार्थियों को नक्शा भरने की जानकारी दी जाएगी

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों की शिक्षण उपलब्धियां बेहतर बनाने के लिए शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिगला की देखरेख व शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में प्रयास लगातार जारी है। अध्यापकों द्वारा आनलाइन तरीके से पढ़ाई करवाई जा रही है।

डीईओ सेकेंडरी हरपाल सिंह, डिप्टी डीईओ लखविदर सिंह व डिप्टी डीईओ एलीमेंट्री बलबीर सिंह ने बताया कि सरकारी स्कूलों के समूह विद्यार्थियों की अकादमिक प्राप्तियां बेहतर बनाने के लिए विभाग द्वारा हर विषय पर बहुत ही गहनता से कार्य किया जा रहा है। विद्यार्थियों के लिए मुश्किल उप विषयों की शिनाख्त कर उनको सरल तरीके से समझाया जा रहा है। डीईओ हरपाल सिंह ने बताया कि पढ़ो पंजाब की सामाजिक शिक्षा व अंग्रेजी टीम द्वारा विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय में कारगुजारी बढि़या बनाने के लिए बहुत सारे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आनलाइन कक्षा हर रविवार शाम को छह से सात बजे तक लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि समाजिक शिक्षा विषय में अंक प्राप्त करने के लिए नक्शे भरने वाले प्रश्न का बहुत बड़ा योगदान होता है। इस आनलाइन कक्षा के माध्यम से नक्शा भरने की तकनीकों की जानकारी हासिल कर विद्यार्थी सही नक्शा भरने में कामयाब होंगे।

chat bot
आपका साथी