तृप्त बाजवा ने महाराजा शेर सिंह के महल का लिया जायजा

पंजाब के उच्च शिक्षा मंत्री त्रिपिट राजिदर सिंह बाजवा ने आज बेरिग कॉलेज बटाला में सरकार-ए-खालसा के महाराजा शेर सिंह के महल का दौरा किया और सिख राज्य की ऐतिहासिक इमारत को देखा। इस अवसर पर उनके साथ गुरदासपुर विपुल उज्ज्वल एसएसपी बटाला उपिदरजीत सिंह घुम्मन एसडीएम बटाला बलविदर सिंह भी उपस्थित थे।बेरिग कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज के प्रि.एडवर्ड मसीह स्टाफ ने कैबिनेट मंत्री बाजवा का स्वागत किया। इस मौके प्रि.एडवर्ड मसीह और डा.सतनाम सिंह निझर ने तृप्त राजिदर सिंह बाजवा को महाराजा शेर सिंह का

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 05:12 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 05:12 PM (IST)
तृप्त बाजवा ने महाराजा शेर सिंह के महल का लिया जायजा
तृप्त बाजवा ने महाराजा शेर सिंह के महल का लिया जायजा

संस, बटाला : पंजाब के उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा ने रविवार को बेरिग कॉलेज, सरकार-ए-खालसा के महाराजा शेर सिंह के महल का दौरा किया और सिख राज्य की ऐतिहासिक इमारत को देखा। इस दौरान उनके साथ डीसी विपुल उज्ज्वल, एसएसपी बटाला उपिदरजीत सिंह घुम्मन, एसडीएम बटाला बलविदर सिंह भी उपस्थित थे।

बेरिग कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज के प्रि.एडवर्ड मसीह स्टाफ ने कैबिनेट मंत्री बाजवा का स्वागत किया। प्रि.एडवर्ड मसीह और डा.सतनाम सिंह निझर ने तृप्त राजिदर सिंह बाजवा को महाराजा शेर सिंह का महल को दिखाया तथा इस संबंधी ऐतिहासिक जानकारी दी। बाजवा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सिख राज्य की इस ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे और महल की मरम्मत और रखरखाव किया जाएगा। उन्होंने डीसी को राज्य के पुरातत्व विभाग के साथ महल की स्थिति में सुधार करने का निर्देश दिया, ताकि महल की पुनस्र्थापना की जा सके। बाजवा ने कहा कि सिख राज्य के इस प्रतीक को बनाए रखा जाएगा और वे इस मुद्दे को मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिदर सिंह के ध्यान में लाएंगे। इस अवसर पर चेयरमैन कस्तूरी लाल सेठ, सुख तेजा, मनजीत सिंह हंसपाल, रविदर सोनी, वीरेंद्र शर्मा, रमेश वर्मा, गुड्डू सेठ, असपाल चहल, अशोक लुथरा, शक्ति महाजन, अजय महाजन, गुलशन मार्वल और अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी