शहीद ऊधम सिंह को किया नमन

सर्वहितकारी विद्या मंदिर में शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर आनलाइन प्रतियोगिता व विद्यालय में पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 03:25 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 03:25 PM (IST)
शहीद ऊधम सिंह को किया नमन
शहीद ऊधम सिंह को किया नमन

संवाद सहयोगी, दीनानगर : सर्वहितकारी विद्या मंदिर में शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर आनलाइन प्रतियोगिता व विद्यालय में पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया।

दीदी मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को शहीद ऊधम सिंह की जीवन के बारे में बताया कि किस प्रकार उन्होंने 21वर्ष बाद जालियांवाला बाग हत्याकांड का बदला जनरल डायर को मौत के घाट उतार कर लिया। तत्पश्चात विद्यार्थियों तथा आचार्य दीदियों ने महापुरुष को पुष्प अर्पित कर याद किया। इस अवसर पर विभाग सचिव विक्रम समियाल ने आचार्य दीदियों के साथ बैठक की जिसमें शहीद ऊधम सिंह जी जीवन पर चर्चा की और देशभक्ति गीत गाए और पुष्प अर्पित किए।

chat bot
आपका साथी