झगड़े में सरपंच व नंबरदार जख्मी

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुए झगड़े के दौरान दो लोग घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 04:05 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 04:05 PM (IST)
झगड़े में सरपंच व नंबरदार जख्मी
झगड़े में सरपंच व नंबरदार जख्मी

संवाद सहयोगी,गुरदासपुर: पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुए झगड़े के दौरान दो लोग घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती ब्लाक दोरांगला के गांव खुत्थी निवासी नंबरदार सरवन सिंह ने बताया कि वह पंप आपरेटर का काम करता है। सुबह पंप छोड़ने जा रहा था कि पुरानी रंजिश के चलते रास्ते में गांव के ही सरपंच प्रदीप सिंह पुत्र प्रीतम सिंह ने अपने परिवार के साथ मिलकर उस पर ईंट पत्थरों से हमला करके उसका सिर फोड़ दिया। उसे घायल व्यवस्था में परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

उधर दूसरी तरफ सरपंच प्रदीप सिंह ने बताया कि वह पर्यावरण की शुद्धता के लिए गांव में पौधे लगा रहा था। गांव के सरवन सिंह ने अपने परिवार को साथ लेकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया। दोनों पक्षों की ओर से थाना दोरांगला पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है। उधर मामले संबंधी एसएचओ मनजीत कौर का कहना है कि दोनों घायलों की शिकायत मिलने के बाद इनके बयान कलमबंद कर लिए गए हैं। मामले की जांच में दो पक्ष दोषी पाया गया, उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी