लड़कियों को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाएं
भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र के गुरदासपुर जिला कोआर्डिनेटर अलका रावत के निर्देशानुसार संत बाबा हजारा सिंह यूथ क्लब ने राष्ट्रीय बालिका दिवस बेरिग कालेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया।
संवाद सहयोगी, बटाला : भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र के गुरदासपुर जिला कोआर्डिनेटर अलका रावत के निर्देशानुसार संत बाबा हजारा सिंह यूथ क्लब ने राष्ट्रीय बालिका दिवस बेरिग कालेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया। यह कार्यक्रम क्लब प्रधान कुलजीत सिंह नत्त, क्लब सचिव पारस महाजन की देखरेख में हुआ।
कार्यक्रम में विशेष मेहमान कुसुम शर्मा पूर्व सदस्य न्याय बोर्ड कमेटी, समाज सेवी कंचन बाला चौहान सदस्य बाल विकास समिति एवं मनजिदर सिंह संधू आर्टिस्ट्स वेलफेयर सोसायटी प्रधान मुफ्त कानून सेवाएं विभाग की ओर से वालिटियर तथा मुफ्त कानून सहायता की वालंटियर समाज सेविका विनय कुमारी सलगोत्रा और पार्थ शर्मा स्टेज सेक्रेटरी, अनुप्रित कौर, कुसुम शर्मा ने कहा कि सबसे पहले लड़कियों को सुरक्षित करें और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं। लड़कियों को जारी सभी संवैधानिक अधिकारों और सुविधाओं की जानकारी लेते रहना चाहिए। माता-पिता बेटे-बेटियों में कोई भी भेदभाव ना रखें। बेटियों को अच्छे संस्कार, अच्छी शिक्षा दें। कंचन बाला चौहान ने कहा कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर और निर्भिक होकर हमेशा आगे बढ़ना चाहिए।
बेरिग स्कूल के प्रिसिपल राजन चौधरी ने कहा कि बालिकाएं सुरक्षित और स्वावलंबी हो रही हैं। मनजिदर सिंह संधू ने कहा कि बालिकाएं ऐसे कार्य करें। पारस महाजन, कुलजीत सिंह ने नेहरू युवा केंद्र गुरदासपुर की और से किए जा रहे कार्यो एवं सेवाओं की जानकरी देकर सबका धन्यवाद किया। अनुप्रीत कौर ने स्टेज की भूमिका बहुत खूब निभाई। इस मौके पर मुस्कान शर्मा, तनुप्रित कौर, प्रिया आदि उपस्थित थे।