ग्रामीण मजदूर यूनियन की इकाई गठित

ग्रामीण मजदूर यूनियन पंजाब के नेतृत्व में गांव सहायपुर ब्लाक काहनूवान की गांव इकाई का चयन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 02:22 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 02:22 PM (IST)
ग्रामीण मजदूर यूनियन की इकाई गठित
ग्रामीण मजदूर यूनियन की इकाई गठित

संवाद सहयोगी, काहनूवान : ग्रामीण मजदूर यूनियन पंजाब के नेतृत्व में गांव सहायपुर ब्लाक काहनूवान की गांव इकाई का चयन किया गया। गांव के मजदूरों को आ रही समस्याओं पर विचार किया गया। इसके बाद 13 अगस्त को ग्रामीण मजदूर यूनियन पंजाब द्वारा मजदूर मांगों को लेकर पंजाब में जिला केंद्रों पर दिए जा रहे धरने में शिरकत करने की घोषणा की गई। मेजर सिंह ने कहा कि पंजाब का मजदूर लगभग बेजमीना है। इस कारण उसको कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पशुओं के लिए चारा लेने जाने वाले पुरुषों व महिलाओं का आर्थिक, शारीरिक शोषण होता है। इस प्रकार घर के गुजारे के लिए रखे पशुओं का गोबर उठाने के लिए जगह कम होने के कारण अकसर ही गांवों में आपसी झगड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों को मिलने वाले 5-5 मरले के प्लाट कई गांवों में महज गांवों में ही बांटे गए हैं। उन्होंने अपील की कि उन्हें जल्द प्लाट दिए जाएं। इस मौके पर सलामत मसीह को प्रधान, बलविदर मसीह को उपाध्यक्ष, मिट्टू मसीह व शामा मसीह को कोषाध्यक्ष, तरसेम मसीह को सलाहकार, कश्मीर मसीह को मीडिया इंचार्ज, स्टीफन मसीह, तरसेम मसीह, किरपान मसीह, प्रेम मसीह, मीका, हरपाल मसीह, सुखप्रीत मसीह, सूरज मसीह, जसपाल मसीह आदि को सदस्य चुना गया।

chat bot
आपका साथी