नेताजी के जीवन पर की चर्चा

आरआर बावा डीएवी कालेज फार ग‌र्ल्स में प्रिसिपल प्रो. डा. नीरू चड्डा के निर्देशन में एनएसएस विभाग द्वारा नेता जी सुभाष चंद्र बोस के 125वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक वेबिनार कविता पाठ का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 05:03 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 05:03 PM (IST)
नेताजी के जीवन पर की चर्चा
नेताजी के जीवन पर की चर्चा

संवाद सहयोगी, बटाला : आरआर बावा डीएवी कालेज फार ग‌र्ल्स में प्रिसिपल प्रो. डा. नीरू चड्डा के निर्देशन में एनएसएस विभाग द्वारा नेता जी सुभाष चंद्र बोस के 125वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक वेबिनार कविता पाठ का आयोजन किया गया।

प्रो. विनय कुमार एवं प्रो. नेहा महाजन के संयोजन में हुए कार्यक्रम में वीरोचित, देशभक्ति में गौरवगान की कविताएं प्रस्तृत की गई। इस वेबिनार में 30 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। सर्वप्रथम नेता जी के जीवन एवं स्वतंत्रता के लिए किए गए प्रयासों पर एक चर्चा प्रो विनय कुमार ने की। प्रो. सुनील ने आजाद-ए-हिंद फौज से संबंधित गीत गाए। कविता पाठ में छात्राओं ने भी देशभक्ति पूर्ण कविता कही। प्रिसिपल ने नेता जी के जन्त दिवस पर सभी को मुबारकबाद भेंट की।

chat bot
आपका साथी