आज केवल शस्त्र पूजा, पथ संचलन का कार्यक्रम स्थगित

प्रत्येक वर्ष दशहरा पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शहर में निकाला जाने वाला पंथ संचलन इस बार कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया गया है। इसके स्थान पर स्वयंसेवकों की ओर से केवल शस्त्र पूजा ही की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 05:27 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:27 PM (IST)
आज केवल शस्त्र पूजा, पथ संचलन का कार्यक्रम स्थगित
आज केवल शस्त्र पूजा, पथ संचलन का कार्यक्रम स्थगित

संवाद सूत्र, बटाला : प्रत्येक वर्ष दशहरा पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शहर में निकाला जाने वाला पंथ संचलन इस बार कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया गया है। इसके स्थान पर स्वयंसेवकों की ओर से केवल शस्त्र पूजा ही की जाएगी।

जिला सह संघ चालक अरुण अग्रवाल ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे दशहरा पर्व पर शहर के विभिन्न चार स्थानों श्री राम तलाई मंदिर, पुरानी दाना मंडी, सेवाधाम कपूरी गेट तथा समाधि रोड पर स्थित शीतला मंदिर में शहर में लगने वाली शाखाओं के स्वयं सेवकों द्वारा शस्त्र पूजन किया जाएगा। सभी स्वयं सेवकों को पूर्ण गणवेश तथा अपने दंड के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होना होगा। शस्त्र पूजन के बाद प्रमुख वक्ताओं द्वारा बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। श्री राम तलाई मंदिर में बौद्धिक प्रमुख अमृतसर विभाग के हरि कृष्ण होंगे।

chat bot
आपका साथी