जहरीली शराब से हुईं मौतों को लेकर प्रदर्शन किया

संवाद सहयोगी बटाला भारतीय इंकलाबी मार्कसवादी पार्टी (आरएमपीआइ) और सीपीआइ ( एमएल) लिबरेशन तहसील बटाला की ने विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 04:35 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 04:35 PM (IST)
जहरीली शराब से हुईं मौतों को लेकर प्रदर्शन किया
जहरीली शराब से हुईं मौतों को लेकर प्रदर्शन किया

संवाद सहयोगी, बटाला

भारतीय इंकलाबी मार्कसवादी पार्टी (आरएमपीआइ) और सीपीआइ ( एमएल) लिबरेशन तहसील बटाला की ने शहर में •ाहरीली शराब पीने से हुई मौतों को लेकर पंजाब सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम बटाला बलविदर सिंह के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया। गुरदयाल गुमान, मंजीत राज के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन को आरएमपीआइ केंद्रीय समिति के सदस्य कामरेड रघबीर सिंह पकीवां, राज्य समिति के सदस्य कामरेड शमशेर सिंह नवीन पिड और सीपीआई (एमएल) लिबरेशन डिस्ट्रिक्ट के अध्यक्ष गुलजार सिंह भुंबली और अन्य नेताओं ने संबोधित किया। पंजाब सरकार से मांग की गई मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। जगीर सिंह किला लाल सिंह, सिन्हा चिठ, कप्तान सिंह बसारपुरा, संतोख सिंह जोहिन खुर्द, मन मासिह, राजवंत कौर, विराजत खानफत्ता, कुलदीप, राजू, रोशन सिंह शाकरी, सुखवंत संदलपुर, गुरनाम सिंह बाउली इंद्रजीत, कुलदीप राजू उपस्थित थे।

-

संजय तिवारी

chat bot
आपका साथी