विधायक बाजवा को शेलर उद्योग के प्रतिनिधियों ने सुनाई अपनी मुश्किलें

विधानसभा हलका कादियां के कस्बा काहनूवान में विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा को कांग्रेस नेताओं व शेलर उद्योग के प्रतिनिधियों ने सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 04:21 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 04:21 PM (IST)
विधायक बाजवा को शेलर उद्योग के प्रतिनिधियों ने सुनाई अपनी मुश्किलें
विधायक बाजवा को शेलर उद्योग के प्रतिनिधियों ने सुनाई अपनी मुश्किलें

संवाद सहयोगी, काहनूवान : विधानसभा हलका कादियां के कस्बा काहनूवान में विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा को कांग्रेस नेताओं व शेलर उद्योग के प्रतिनिधियों ने सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह पूर्व सरपंच मलकीत सिंह बिल्ला के नेतृत्व में आयोजित किया गया था।

मलकीत सिंह बिल्ला ने विधायक बाजवा को बताया कि शेलर उद्योग को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए पंजाब सरकार व खाद्य विभाग पंजाब को भी अग्राह करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि धान की रोपाई पंजाब में पहली जून से शुरु की जाए। क्योंकि पिछड़े धान की कटाई से फसल में नमी की मात्रा बढ़ जाती है। इसका खमियाजा किसानों आढ़तियों के अलावा शेलर मालिकों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पंजाब का किसान पहले ही आर्थिक पक्षों कमजोर हो चुका है। इस कारण किसानों की बेहतरी के लिए सरकार को यह फैसला लेना चाहिए।

विधायक बाजवा ने कहा कि वे इस मामले को मुख्यमंत्री व भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों के पास उठाएंगे, ताकि अगले सीजन में इस संबंधी भी विचार हो सकें। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने हलका कादियां में चल रहे विकास कार्यो व हलके के मौजूदा हालात के बारे में भी विधायक बाजवा से विचार विमर्श किया। इस मौके पर एसएस बोर्ड के सदस्य भूपिदर पाल सिंह विट्टी, पूर्व चेयरमैन ठाकुर बलराज सिंह, पूर्व चेयरमैन मोहन सिंह, चेयरमैन जसबीर ढींडसा, चेयरमैन राकेश मालिया, चेयरमैन लखवीर सिंह लक्की, ब्लॉक प्रधान सुखप्रीत सिंह रियाड़, उप चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा, उप चेयरमैन रणजीत सिंह राय, बलविदर सिंह भिदा, सुखदेव सिंह हैप्पी, सरपंच अफताब सिंह, ईशर सिंह, गुरनाम सिंह, सतनाम सिंह, रविदर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी