दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन आज से

प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी गोल्डन ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट व श्री सत्य साई सेवा समिति की ओर से श्री सत्य साई बाबा के 96वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 26वें निशुल्क राज्य स्तरीय दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य 19 अक्टूबर से शुरू किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 04:51 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 04:51 PM (IST)
दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन आज से
दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन आज से

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी गोल्डन ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट व श्री सत्य साई सेवा समिति की ओर से श्री सत्य साई बाबा के 96वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 26वें निशुल्क राज्य स्तरीय दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य 19 अक्टूबर से शुरू किया जा रहा है। गोल्डन ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन डा.मोहित महाजन ने बताया कि राज्य स्तरीय मुफ्त दिव्यांग कैंप का आयोजन गोल्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल हनुमान चौक गुरदासपुर में किया जा रहा है।

रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 11 नवंबर तक है। उन्होंने कहा कि डाक्टरों की टीम दिव्यांगों को लगने वाले कृत्रिम अंगों के लिए उनका निरीक्षण 12 नवंबर को करेंगे। इसके बाद 21 नवंबर को कैंप का आयोजिन किया जाएगा, जिसमें रजिस्ट्रेशन हुए दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे। डा. मोहित महाजन ने बताया कि अभी तक 25 कैंपों में 2709 लोगों को कृत्रिम अंग लगाए जा चुके हैं, जोकि एक रिकार्ड है। उन्होंने कहा कि कैंप में पंजाब के अतिरिक्त हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के विकलांग भी अपना नाम रजिस्टर्ड करवा सकते हैं। श्री सत्य साई बाबा के उपदेश मानव सेवा माधव सेवा को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। इस विशाल दिव्यांग कैंप व देव कार्य में जरूरतमंद लोगों को जागरूकत करके वह इसका लाभ उठाने के लिए हम सभी को पुण्य के भागीदार बनना चाहिए।

chat bot
आपका साथी