राज्य स्तरीय दिव्यांग कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

गोल्डन ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट व श्री सत्य साई सेवा समिति की ओर से 25वें रजत जयंती राज्य स्तरीय निशुल्क दिव्यांग कैंप में नाम दर्ज करवाने का कार्य 31 अक्टूबर से शुरू किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 04:55 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 04:55 PM (IST)
राज्य स्तरीय दिव्यांग कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
राज्य स्तरीय दिव्यांग कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : गोल्डन ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट व श्री सत्य साई सेवा समिति की ओर से 25वें रजत जयंती राज्य स्तरीय निशुल्क दिव्यांग कैंप में नाम दर्ज करवाने का कार्य 31 अक्टूबर से शुरू किया जा रहा है। इसमें समाज के गरीब व बेसहारा दिव्यांग लोग अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।

गोल्डन ग्रुप के चेयरमैन कम प्रोजेक्ट चेयरमैन डा. मोहित महाजन ने बताया कि इस वर्ष लगाए जा रहे कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन 31 अक्टूबर को शुरू हो रही है। इसके लिए गोल्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल हनुमान चौक में आने का सुझाव दिया है। डा. महाजन ने सभी लाभार्थियों को मास्क लगाकर आने को कहा। मोहित महाजन ने बताया कि दिव्यांगों के अंगों का निरीक्षण 12 नवंबर को डाक्टरों की टीम द्वारा किया जाएगा। डाक्टर द्वारा घोषित दिव्यांगों का भगवान श्री सत्य साई बाबा के 95वें जन्म दिवस के मुख्य कार्यक्रम 23 नवंबर को फ्री अंग लगाएं जाएंगे। गौरतलब है कि गोल्डन ग्रुप की ओर से अब तक 24 राज्य स्तरीय मुफ्त दिव्यांग कैंप लगाए जा चुके हैं। इनमें 2665 लोगों को कृत्रिम अंग लगाए जा चुके हैं। कैंपों में पंजाब के साथ हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हरियाणा व राजस्थान के लोग भी लाभ उठा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी