आठ विधवा महिलाओं को राशन वितरित

चिन्मय मिशन गुरदासपुर की ओर से 145वां विधवा महिलाओं को हर माह 60 महिलाओं को राशन वितरित किया जाता है। कोरोना वायरस के चलते सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए 60 महिलाओं के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 05:10 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 05:10 PM (IST)
आठ विधवा महिलाओं को राशन वितरित
आठ विधवा महिलाओं को राशन वितरित

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर: चिन्मय मिशन गुरदासपुर की ओर से 145वां विधवा महिलाओं को हर माह 60 महिलाओं को राशन वितरित किया जाता है। कोरोना वायरस के चलते सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए 60 महिलाओं के आठ ग्रुप बनाए गए हैं।

इस संबंध में रविवार को चिन्मय मिशन गुरदासपुर की ओर से 145वां राशन वितरण समारोह के दौरान अलग-अलग दुकानों से एक हजार रुपए के हिसाब से आठ विधवा महिलाओं को राशन वितरित किया गया। इस दौरान फिजिकल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा गया। राशन वितरण के दौरान मुख्य मेहमान पहुंचे समाजसेवी पूर्व प्रिसिपल प्रेम खोसला ने राशन वितरित किया।

इस मौके पर मुख्य मेहमान व संस्था के सदस्यों ने प्रत्येक महिला को मास्क व सेनिटाइजर देने के साथ-साथ मिठाई खरीदने के लिए 200 रुपये दान दिए। इस दौरान डॉ. जुगल किशोर की टीम ने महिलाओं के साथ-साथ आए हुए मेहमानों को भी सेनिटाइज किया।

प्रधान हीरा अरोड़ा ने कहा कि उनके मिशन का परियोजना केवल राशन वितरण करना नहीं है। बल्कि विधवाओं को उपयुक्त नौकरी खोजने के लिए परामर्श देना, व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना, उनके बच्चों को पढ़ाई करने में मदद करना है। उन्होंने कहा कि भले ही आज कोरोना के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन आने वाले दिनों में इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे। इस मौके पर केके शर्मा, रोहित महाजन, इंद्रजीत सिंह बाजवा व अशोक पुरी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी