रमन कुमार युवा मोर्चा और किरण मेहरा महिला मोर्चा के प्रधान बने

भारतीय जनता पार्टी जिला प्रभारी नरेश शर्मा व जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल के दिशा निर्देश और युवा मोर्चा जिला प्रधान शिव प्रसाद व महिला मोर्चा जिला प्रधान कुलविदर कौर से विचार-विमर्श के बाद मण्डल गुरदासपुर शहरी प्रधान अतुल महाजन ने रमन कुमार काका को युवा मोर्चा और किरण मेहरा को महिला मोर्चा का मंडल प्रधान बनाने की घोषणा की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 04:38 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 04:38 PM (IST)
रमन कुमार युवा मोर्चा और किरण मेहरा महिला मोर्चा के प्रधान बने
रमन कुमार युवा मोर्चा और किरण मेहरा महिला मोर्चा के प्रधान बने

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : भारतीय जनता पार्टी जिला प्रभारी नरेश शर्मा व जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल के दिशा निर्देश और युवा मोर्चा जिला प्रधान शिव प्रसाद व महिला मोर्चा जिला प्रधान कुलविदर कौर से विचार-विमर्श के बाद मण्डल गुरदासपुर शहरी प्रधान अतुल महाजन ने रमन कुमार काका को युवा मोर्चा और किरण मेहरा को महिला मोर्चा का मंडल प्रधान बनाने की घोषणा की। मंडल गुरदासपुर शहरी द्वारा कोडूमल्ल सरां में एक कार्यक्रम का आयोजन मंडल प्रधान अतुल महाजन की अध्यक्षता में किया गया।

इसमें प्रदेश प्रवक्ता राकेश ज्योति विशेष तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश महिला मोर्चा सचिव अल्का महंत, प्रदेश एससी मोर्चा प्रवक्ता गुरमीत कौर, जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह रियाड़, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार बिट्टा, जिला मीडिया इंचार्ज विनोद कालिया, जिला सेक्रेटरी प्रवीण कुमार, मंडल जनरल सेक्रेटरी प्रीतम सिंह राजा, कुणाल गुप्ता,अंकुश महाजन, राज चौहान, नितिन शोरी, मण्डल सेक्रेटरी शिव दुग्गल भी पहुंचे।

chat bot
आपका साथी