बारिश से मंडियों व खेतों में धान की फसल भीगी

क्षेत्र में शनिवार दोपहर हुई बारिश ने मंडियों और खेतों में धान की फसल गीली हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:24 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:24 PM (IST)
बारिश से मंडियों व खेतों में धान की फसल भीगी
बारिश से मंडियों व खेतों में धान की फसल भीगी

संवाद सहयोगी, कलानौर :

क्षेत्र में शनिवार दोपहर हुई बारिश ने मंडियों और खेतों में धान की फसल को भिगो दिया है, जिससे किसानों के माथे पर चिता की लकीरें खिंच गई हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार सरकार और खरीद एजेंसियों द्वारा धान की खरीद नमी 17 निर्धारित की गई है। शनिवार को हुई बारिश के दौरान क्षेत्र की विभिन्न मंडियों और खरीद केंद्रों में किसानों की धान की फसल बारिश के पानी से भीग गई। इस अवसर पर मंडियों में आए किसानों ने बताया कि इस बार धान में नमी की मात्रा 17 निर्धारित की गई है। किसान कुलवंत सिंह, जतिदर सिंह, हरदेव सिंह, अमृतपाल सिंह, अपर अपार सिंह, गुरमुख सिंह आदि ने बताया कि ठंड के कारण धान में नमी के कारण वे धान की कटाई रोक रहे हैं। बारिश के पानी से धान की फसल और भी गीली हो गई है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण भूमि में पानी की आवक के कारण कंबाइन हार्वेस्टर से कटाई करना मुश्किल हो गया है। इस मौके पर भट्ठा मालिक जतिदर सिंह भंगू ने कहा कि भारी बारिश के कारण मजदूरों द्वारा तैयार कच्ची ईटे भी बारिश के पानी से प्रभावित हुई हैं।

chat bot
आपका साथी