पंजाब की उन्नति आप सरकार में होगी : बहल

एक निजी पैलेस में आम आदमी पार्टी की जनसभा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:08 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:08 PM (IST)
पंजाब की उन्नति आप सरकार में होगी : बहल
पंजाब की उन्नति आप सरकार में होगी : बहल

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : एक निजी पैलेस में आम आदमी पार्टी की जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें आप नेता रमन बहल के समर्थन में विधानसभा हलका गुरदासपुर के सैंकड़ों गांवों व शहर के मोहल्लों के गणमान्य व अन्य लोगों का भारी इकट्ठ हुआ। इस समागम का नेतृत्व मालविदर सिंह कंग मुख्य प्रवक्ता आम आदमी पार्टी पंजाब व प्रदेश ज्वाइंट सचिव पंजाब ने किया।

मालविदर सिंह कंग ने कहा कि आज पंजाब को बचाना है तो हम सभी को पंजाब की रिवायती पार्टियों की लूट से बचना होगा। पिछले समय में कांग्रेस सरकार लोगों से जो वादे किए थे, उनमें से किसी एक को भी पूरा नहीं किया है। पंजाबियों को लंबे समय से रेत माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया,शराब माफिया, केबल माफिया लूट रहा है।

रमन बहल ने कहा कि पंजाब की रिवायती पार्टियों की कार्यशैली हम सभी पिछले कई दशकों से देखते आ रहे हैं। पंजाब की जितनी उन्नति हुई है, यह और ज्यादा हो सकती थी, अगर हमारे राजनीतिक नेता दिल से व इमानदार होते। आज पंजाब सरकार की आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय हालत से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि अरविद केजरीवाल की नीति से वे बहुत प्रभावित हुए हैं। वे रिवायती पार्टी में रहकर घुटन महसूस कर रहे थे, क्योंकि आज कांग्रेस पार्टी पनी रिवायती कद्रों कीमतों से दूर हो गई है। केजरीवाल की सोच से ही पंजाब उन्नति करेगा व सभी के बच्चों का भविष्य बढि़या होगा। इस मौके पर सुखविदर सिंह काहलों, भारत भूषण शर्मा, हरदीप सिंह बेदी व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी