लेबर कानूनों की प्रतियां जलाकर किया प्रदर्शन

पंजाब रोडवेज की एक्शन कमेटी और ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा ने 26 जनवरी को पूरे पंजाब में विरोध दिवस के रूप में मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 04:07 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 04:07 PM (IST)
लेबर कानूनों की प्रतियां जलाकर किया प्रदर्शन
लेबर कानूनों की प्रतियां जलाकर किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, बटाला : पंजाब रोडवेज की एक्शन कमेटी और ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा ने 26 जनवरी को पूरे पंजाब में विरोध दिवस के रूप में मनाया। पंजाब रोडवेज पनबस के नेता राज्य जरनल सचिव बलजीत सिंह गिल और कैशियर जगरूप सिंह गिल प्रधान जसबीर सिंह जरनल ने यहां बटाला डिपो में कहा कि पंजाब के विभिन्न विभागों ने ठेका मुलाजिम, रेगुलर मुलाजिम और किसानों-मजदूरों के साथ मिलकर 26 जनवरी को रैलियां करके प्रदर्शन किया। इसके बाद नए खेती और लेबर कानूनों की प्रतियों को आग के हवाले किया गया। इस मौके प्रधान परमजीत, जगदीप दालम, रजिदर गोराया, हरपाल सिंह, वर्कशाप प्रधान अवतार सिंह व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी