पंजाब सरकार ने ई-संजीवनी की ओपीडी के समय में की वृद्धि

पंजाब सरकार ने ई-संजीवनी की ओपीडी के समय में वृद्धि करते हुए स्त्री रोगों व जनरल ओपीडी का समय सोमवार से शनिवार तक सुबह आठ बजे के बाद दोपहर दो बजे तक कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 07:08 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 07:08 PM (IST)
पंजाब सरकार ने ई-संजीवनी की ओपीडी के समय में की वृद्धि
पंजाब सरकार ने ई-संजीवनी की ओपीडी के समय में की वृद्धि

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : पंजाब सरकार ने ई-संजीवनी की ओपीडी के समय में वृद्धि करते हुए स्त्री रोगों व जनरल ओपीडी का समय सोमवार से शनिवार तक सुबह आठ बजे के बाद दोपहर दो बजे तक कर दिया है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने कोविड-19 की महामारी को देखते हुए आम लोगों को घर बैठे ही ऑनलाइन ओपीडी की सुविधा देने के लिए ई-संजीवनी ओपीडी नाम की मुफ्त ऑनलाइन डाक्टरी सलाह संबंधी सेवा की शुरुआत 25 अप्रैल को की थी, मगर पंजाब सरकार ने समय में इजाफा किया है।

सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद ने बताया कि जिले में ई-संजीवनी ओपीडी के समय संबंधी सेहत संस्थानों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही अब ई-संजीवनी ओपीडी का लाभ स्मार्ट फोन पर मोबाइल एप के जरिए भी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि हाथों को 20 सेकेंड तक साबुन से धोना चाहिए। छह फीट तक शरीरिक दूरी बनानी चाहिए, मास्क जरूर पहनना चाहिए। किसी से हाथ नहीं मिलाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी