पंजाब सरकार वादे पूरा करने में नाकाम : इंद्रजीत रंधावा

पंजाब की सत्ता हासिल करने के लिए बीते पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने आम जनता से अनेकों लोक लुभावने वादे किए थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 03:27 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 03:27 PM (IST)
पंजाब सरकार वादे पूरा करने में नाकाम : इंद्रजीत रंधावा
पंजाब सरकार वादे पूरा करने में नाकाम : इंद्रजीत रंधावा

संवाद सहयोगी, किला लाल सिंह : पंजाब की सत्ता हासिल करने के लिए बीते पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने आम जनता से अनेकों लोक लुभावने वादे किए थे। मगर बडे़ अफसोस की बात है कि कांग्रेस को सत्ता हासिल किए हुए चार साल से अधिक समय बीत चुका है। मगर अभी तक कैप्टन सरकार अपने किए गए वादों में से एक भी वादा निभाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। ये बातें शिअद बादल के सीनियर उपाध्यक्ष व हलका डेरा बाबा नानक से सीनियर अकाली नेता इंद्रजीत सिंह रंधावा तथा सीनियर यूथ अकाली नेता दीपइंद्र सिंह रंधावा ने अपने निवास धारोवाली में अकाली वर्करों की मीटिग के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार के राज में आम जनता पर जहां महंगाई का भारी बोझ डाल दिया गया है। वहीं घर-घर रोजगार देने का वादा कर पंजाब में बेरोजगारी बढ़ा दी है। पंजाब में से चार सप्ताह के भीतर नशा खत्म करने की सौगंध खाने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री बताएं चार सप्ताह के स्थान पर चार साल बीत चुके हैं। क्या पंजाब में नशा खत्म हुआ है। जबकि अनेकों नौजवान इस नशे की भेंट चढ़ चुके हैं। पंजाब में हर तरफ अराजकता का माहौल व्याप्त है। हर तरफ गुंडागर्दी छाई हुई है। जगह-जगह असामाजिक तत्व बेखौफ हो कत्ल कर रहे हैं। छीना- झपटी, गुंडागर्दी आम बात हो चुकी है। हलका डेरा बाबा नानक में असामाजिक तत्व राजनीतिक नेताओं की शह पर गुंडागर्दी कर रहे हैं। गैर कांग्रेसी लोगों पर झूठे व नाजायज पर्चे दर्ज करवाए जा रहे हैं। इससे आम लोगों का विश्वास कांग्रेस से लगातार टूटता जा रहा है।

chat bot
आपका साथी