इमरजेंसी देश के इतिहास का काला अध्याय : राकेश ज्योति

देश में आपातकाल लगाना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी सोच का परिणाम है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:15 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:15 PM (IST)
इमरजेंसी देश के इतिहास का काला अध्याय : राकेश ज्योति
इमरजेंसी देश के इतिहास का काला अध्याय : राकेश ज्योति

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : देश में आपातकाल लगाना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी सोच का परिणाम है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल ने कही। भाजपा द्वारा प्रेसवार्ता 25 जून 1975 को देश में इमरजेंसी लगाने के 46 साल पूरे होने के मौके पर की गई। इसके इलावा भाजपा द्वारा सभी मण्डलों में इमरजेंसी के विरोध में कार्यक्रम किए गए।

परमिदर सिंह गिल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपनी राजनीतिक महत्वकांशा को पूरा करने के लिए देश में इमरजेंसी लगाई थी। आपातकाल लगते ही देश के संविधान के तहत नागरिकों को मिले सभी लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिए गए। इसके साथ ही सभी राजनीतिक पार्टीयों के नेताओं को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया। मीडिया पर भी प्रतिबंध लगाते हुए देश में तानाशाही का राज स्थापित कर दिया गया था। गिल ने कहा इमरजेंसी के दौरान हुए विरोध प्रदर्शनों में पंजाबियों का अहम योगदान था। दोबारा सत्ता में आने पर पंजाब इंदिरा गांधी की घटिया राजनीति का शिकार हुआ। इंदिरा की इसी राजनीति के कारण पंजाब वासियों ने आतंकवाद का संताप झेला। आज भी पंजाब में अघोषित इमरजेंसी चल रही है। पंजाब की बेटियों पर लाठीचार्ज हो रहा है। आज पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है। कांग्रेस नेता सत्ता के लिए आपस में लड़ रहे हैं। आज पंजाब में माफिया का राज है। भू माफिया, रेत माफिया, ड्रग माफिया, शराब माफिया और राशन माफिया ने जनता का जीना दूभर कर दिया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सरकार द्वारा स्वछ भारत अभियान, रूरल डवलपमेंट योजना और अन्य जनभलाई स्कीमों के तहत और पंजाब के विकास के लिए जो करोड़ों रुपये भेजे जा रहे हैं उन रुपयों का ज्यादातर हिस्सा भी कांग्रेस सरकार के मंत्री और विधायक खा गए हैं। प्रदेश प्रवक्ता राकेश ज्योति ने आपातकाल की याद ताजा करते हुए कहा कि उन दिनों को याद करके आज भी मन सिहर उठता है कि किस तरह देश की जनता पर अत्याचार किए गए। ज्योति ने कहा इमरजेंसी को हमेशा देश के इतिहास में काले अध्याय के तौर पर जाना जाएगा। इस मौके पर राकेश ज्योति और भाजपा के पूर्व नेता अमरनाथ परदेसी के बेटे जिला उपाध्यक्ष जतिन्दर परदेसी को इमरजेंसी के दौरान जेल काटने के लिए पार्टी द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीलम महंत, ओबीसी मोर्चा पंजाब प्रधान रजिदर बिट्टा, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव अल्का महंत, एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता गुरमीत कौर, जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह रियाड, जिला मीडिया इंचार्ज विनोद कालिया, जिला सचिव प्रवीण कुमार, मण्डल प्रधान अतुल महाजन, मण्डल महामंत्री प्रीतम सिंह राजा, कुणाल गुप्ता, युवा मोर्चा जिला प्रधान शिव प्रसाद, सोशल मीडिया सह इंचार्ज उमेश्वर महाजन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी