स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन के मामले में पंजाब देश का अग्रणी राज्य बना : चीमा

पंजाब को एक बार फिर से स्वस्थ पंजाब स्वास्थ्य केंद्रों की तीसरी वर्षगांठ पर केंद्र सरकार द्वारा जारी विभिन्न राज्यों की सूची में स्वास्थ्य केंद्र चलाने के मामले में अग्रणी राज्य घोषित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 03:52 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 03:52 PM (IST)
स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन के मामले में पंजाब देश का अग्रणी राज्य बना : चीमा
स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन के मामले में पंजाब देश का अग्रणी राज्य बना : चीमा

संवाद सहयोगी, बटाला : पंजाब को एक बार फिर से स्वस्थ पंजाब स्वास्थ्य केंद्रों की तीसरी वर्षगांठ पर केंद्र सरकार द्वारा जारी विभिन्न राज्यों की सूची में स्वास्थ्य केंद्र चलाने के मामले में अग्रणी राज्य घोषित किया गया है। यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन अमरदीप सिंह चीमा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2020-21 में निर्धारित 1435 स्वस्थ पंजाब स्वास्थ्य केंद्रों का लक्ष्य 180 प्रतिशत के लक्ष्य से कई गुना अधिक हासिल किया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड -19 महामारी के कारण लाकडाउन और प्रतिबंध के बावजूद राज्य भर में 65.2 लाख लोगों ने पिछले साल इन केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया था।

उन्होंने कहा कि ओपीडी सेवाओं के अलावा इन केंद्रों में उच्च रक्तचाप के लिए 16.8 लाख लोगों की जांच की गई। इसी तरह 11 लाख लोगों की मधुमेह की जांच की गई। मुंह, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के लिए 19.8 लाख लोगों की जांच की गई। उन्होंने कहा कि लगभग 56.3 लाख रोगियों को मुफ्त दवाइयां दी गई और 24.4 लाख रोगियों के नैदानिक परीक्षण भी किए गए। अमरदीप सिंह चीमा ने आगे कहा कि कोविड -19 महामारी के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वस्थ पंजाब स्वास्थ्य केंद्रों की टीमों ने ग्रामीण आबादी को गुणवत्तापूर्ण ओपीडी और कोविड -19 सेवाएं प्रदान करने के लिए एक वरदान साबित हुआ है।

chat bot
आपका साथी