प्रमुख सचिव एके सिन्हा ने मंडी में खरीद व्यवस्था की समीक्षा की

पंजाब सरकार ने मंडियों में धान की खरीद सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:15 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:15 PM (IST)
प्रमुख सचिव एके सिन्हा ने मंडी में खरीद व्यवस्था की समीक्षा की
प्रमुख सचिव एके सिन्हा ने मंडी में खरीद व्यवस्था की समीक्षा की

संवाद सहयोगी, बटाला : पंजाब सरकार ने मंडियों में धान की खरीद सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इस अवसर पर उनके साथ डीसी मोहम्मद इशफाक, एसडीएम बटाला शायरी भंडारी, जिला मंडी अधिकारी गुरदासपुर कुलजीत सिंह सैनी, एक्सईएन मंडी बोर्ड बलदेव सिंह बाजवा, मंडी समिति के अध्यक्ष राजिदर सिंह सरूपवाली, मनबीर सिंह रंधावा अध्यक्ष आढ़ती एसोसिएशन, सचिव बिक्रमजीत सिंह, मार्केट कमेटी बटाला भी मौजूद थे।

प्रमुख सचिव एके सिन्हा ने कहा कि धान की खरीद में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंजाब सरकार धान की खरीद पर पूरी तरह से निगरानी रख रही है। सरकार की एजेंसियों की तरफ से जो धान खरीदी जा रही है, उसका भुगतान भी साथ- साथ किसानों केखातों में सीधा भेजा जा रहा है। प्रमुख सचिव ने मंडियों में लगी फसल के ढेर का भी निरीक्षण किया और किसानों से बात कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण फसल में दागी अनाज की मात्रा बढ़ रही है, जिसका हल निकाला जा रहा है। इस मौके पर यादविदर सिंह, गुरजीत सिंह चहल, परमजीत सिंह, कंवलजीत सिंह शाह, अमरीक सिंह बालेवाल, गुरपाल सिंह रंधावा, नवबी काहलों, रमेश पप्पू, सुच्चा सिंह सुचेतगढ़, राजिन्दर जारेवाल, तरसेम राज, सोनी सोढ़ी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी