प्रिसिपल हरप्रीत कौर व अरुण जेई बने भारतीय शिक्षण मंडल के सह जिला संयोजक

भारतीय शिक्षण मंडल पंजाब प्रांत के विस्तारक डाक्टर नितेश ने मंगलवार को बटाला क्षेत्र का प्रवास किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 04:52 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 04:52 PM (IST)
प्रिसिपल हरप्रीत कौर व अरुण जेई बने भारतीय शिक्षण मंडल के सह जिला संयोजक
प्रिसिपल हरप्रीत कौर व अरुण जेई बने भारतीय शिक्षण मंडल के सह जिला संयोजक

संवाद सूत्र, बटाला : भारतीय शिक्षण मंडल पंजाब प्रांत के विस्तारक डाक्टर नितेश ने मंगलवार को बटाला क्षेत्र का प्रवास किया। गुरदासपुर की जिला संयोजिका प्रिसिपल रजनी सलहोत्रा के द्वारा बनाई गई योजना के अंतर्गत भारतीय शिक्षण मंडल जिला गुरदासपुर की टीम का विस्तार किया गया। देसराज डीएवी हेरिटेज पब्लिक स्कूल की प्रिसिपल हरप्रीत कौर और हस्तशिल्प कालेज बटाला के संचालक अरुण कुमार जेई को जिला सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया। शिवालिक पब्लिक स्कूल के संचालक रवि सूरी को बटाला नगर इकाई का संयोजक बनाया गया। अरमन दीप कौर को बटाला नगर की महिला प्रकल्प प्रमुख बनाया गया।

इसी प्रकार मोनिका को सह नगर संयोजिका का दायित्व सौंपा गया। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में आयोजित की गई बैठकों में डा. नितीश ने कहा कि भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा शिक्षा पद्धति को महान भारतीय संस्कृति के अनुरूप कार्य करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुरातन भारतीय शिक्षा पद्धति पूरे विश्व की अगुवाई करती थी। प्राचीन काल में पूरा विश्व भारत की संस्कृति व विद्या पद्धति का अनुसरण करता था। विद्यार्थियों में विभिन्न प्रकार की विसंगतियों के उत्पन्न होने का कारण उनको अपनी महान पुरातन विद्या पद्धति से दूर करना रहा है।

पूर्व में भारतीय शिक्षा पद्धति में हुई गलतियां ही हमारे समाज में प्रचलित कुरीतियों को जन्म दे रही हैं। भारतीय शिक्षण मंडल भारत के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षाविदों की अगुवाई में भारतीय संस्कृति व परंपराओं पर आधारित शिक्षा पद्धति को पुन: स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए जहां शिक्षाविदों की अहम भूमिका है, वहीं पर विद्यार्थियों का भी विशेष रोल रहने वाला है। इस अवसर पर दिनेश सती, सुभाष सूरी, संदीप सलहोत्रा, प्रिसिपल सुषमा, गगन, काजल, ममता, आशा, रजवंत, सविता भास्कर, प्रमेंद्र सोनिया, गुनीत कौर और अकविदर कौर हाजिर थी।

chat bot
आपका साथी