बरसात से पहले ही सब्जियां महंगी, एक हफ्ते में दोगुने हुए दाम

बरसात से पहले सब्जियों के दाम एक बार फिर से सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 09:52 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:05 AM (IST)
बरसात से पहले ही सब्जियां महंगी, एक हफ्ते में दोगुने हुए दाम
बरसात से पहले ही सब्जियां महंगी, एक हफ्ते में दोगुने हुए दाम

राजिदर कुमार, गुरदासपुर

बरसात से पहले सब्जियों के दाम एक बार फिर से सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। हालांकि अमूमन बरसात में खेतों में पानी आदि जमा हो जाने पर सब्जियों की कमी के कारण उसकी कीमत में इजाफा हो जाता है, लेकिन इस बार पंजाब में बरसात से पहले ही सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर हैं। कई सब्जियों की कीमत तो पिछले हफ्ते की कीमत के मुकाबले दोगुना हो चुकी है तो कोई डेढ़ गुना।

टमाटर, आलू, गोभी, मटर और यहां तक कि खीरा भी पिछले हफ्ते के मुकाबले दोगुने कीमत पर बिक रहा हैं। उधर, महंगी हुई सब्जियों ने महिलाओं की रसोई का बजट गड़बड़ा सा गया है। प्रति किलो सब्जियों की कीमत

सब्जी - मंडी का रेट - हफ्ता पहले के रेट फुटकर रेट

मटर - 60 - 40 - 70

खीरा - 40 - 10 - 50

टमाटर - 40 - 5 - 45

घइया - 20 - 10 - 30

काली तोरी- 25 - 15 - 35

गोभी - 40 - 20 - 50

नींबू - 50 - 40 - 65

फलिया - 30 - 20 - 35

करेला - 30 - 10 - 40

अरबी - 40 - 20 - 55 लोग बोले-क्या खाएं, सब्जी के साथ दालें भी महंगी

शहर वासी जतिदर सिंह, जोगिदर पाल, हरदेव सिंह ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर की सब्जियों के महंगे होने से लोग परेशान हैं। पहले लॉकडाउन के कारण कामकाज ठप थे। अब कामकाज थोड़ा पटरी पर लौटा तो पहले पेट्रोल, डीजल व अब सब्जियां महंगी होने से लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ा है। उधर, दालें भी महंगी हैं। लोग जाएं तो कहां जाए। चारों तरफ महंगाई का दौर है। आढ़ती बोले-बाहर से आ रही अधिकतर सब्जियां

आढ़ती रवि महाजन ने बताया कि सब्जियों के दाम एकदम से आसमान को छूने लगे हैं। उन्होंने बताया कि गोभी हिमाचल प्रदेश से आ रही है। जबकि अन्य अधिकतर सब्जियां अमृतसर व मोगा शहर से मंडी में पहुंच रही है। इस बार सब्जियों की पैदावार में भी थोड़ी कमी आई है। जिस कारण रेट बढ़ गए हैं।

chat bot
आपका साथी