इधर, कांग्रेसी बोले-पुराने वर्करों की हो रही अनदेखी, कुछ साल पहले कांग्रेस में शामिल होने वालों को दी गई टिकट

शहर के टकसाली कांग्रेस नेताओं और वर्करों ने कांग्रेस भवन में वीरवार को एक प्रेसवार्ता की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 06:57 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 06:57 PM (IST)
इधर, कांग्रेसी बोले-पुराने वर्करों की हो रही अनदेखी, कुछ साल पहले कांग्रेस में शामिल होने वालों को दी गई टिकट
इधर, कांग्रेसी बोले-पुराने वर्करों की हो रही अनदेखी, कुछ साल पहले कांग्रेस में शामिल होने वालों को दी गई टिकट

संवाद सहयोगी, बटाला : शहर के टकसाली कांग्रेस नेताओं और वर्करों ने कांग्रेस भवन में वीरवार को एक प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ से मांग की है कि पुराने टकसाली कांग्रेसियों की सुध ली जाए।

मनजीत सिंह हंसपाल वाइस चेयरमैन ओबीसी सेल पंजाब, पार्षद हरिदर सिंह, पूर्व पार्षद पवन कुमार पम्मा, पूर्व पार्षद हरिदर पाल सिंह कलसी, वरिदर शर्मा आदि ने कहा कि कांग्रेस सरकार को चार साल हो चुके हैं, लेकिन कैप्टन साहिब द्वारा किए गए दावों के बावजूद पुराने कांग्रेसियों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपने खून और मेहनत से पार्टी को सींच रहे कांग्रेसियों को दरकिनार किया जा रहा है। बटाला में कांग्रेस पार्टी धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। मंजीत सिंह हंसपाल ने कहा कि चार-पांच साल पहले पार्टी में शामिल हुए कुछ कार्यकर्ताओं को पार्षद का सीट देकर आज हीरो बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है, पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को इस बार नगर निगम चुनाव लड़ने की लिस्ट से बाहर रखा गया है। इस मौके पर जतिदर डिक्की बल, योगराज शर्मा, निर्मल दास, राकेश सोनी, मुकेश महंत, जसपाल सिंह, जसवंत सिंह जस, अमित कलसी युवा नेता, पूर्व पार्षद मोहन लाल, पूर्व पार्षद राजेश वैद, पवन धवन, शाम लाल आदि सहित बड़ी संख्या में लोग इस अवसर कार्यकर्ता उपस्थित थे। मेयर को लोकप्रिय वोट से चुनाव जाए, सीधा थोपा न जाए

कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री, कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष सुनील जाखड़ से मांग की कि योग्य कांग्रेसियों को उचित सम्मान दिया जाए, अन्यथा 2022 के चुनावों के परिणामों का भुगतान करने पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि बटाला के मेयर को लोकप्रिय वोट से चुना जाना चाहिए न कि सीधा मेयर थोप दिया जाए।

chat bot
आपका साथी