त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

त्योहारों के मद्देनजर थाना सिटी की पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व थाना सिटी जरबजीत सिंह ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:14 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:14 PM (IST)
त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : त्योहारों के मद्देनजर थाना सिटी की पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व थाना सिटी जरबजीत सिंह ने किया। फ्लैग मार्च में महिला पुलिस कर्मचारी भी शामिल थीं।

फ्लैग मार्च थाना सिटी से आरंभ होकर अलग-अलग स्थानों से होता हुआ वापिस आरंभिक स्थान पर जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान थाना प्रभारी जबरजीत सिंह ने बताया कि आम लोगों की सुरक्षा व मन में किसी भी प्रकार का डर खत्म करने के लिए यह फ्लैग मार्च किया जा रहा है। जनता की जान-माल की सुरक्षा के लिए पुलिस 24 घंटे तत्पर है। उन्होंने शरारती तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी तरह की गुंडागर्दी व अपराध बर्दाश्त नहीं करेंगे।

chat bot
आपका साथी