स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने चलाया चेकिग अभियान

स्वतंत्रता दिवस को लेकर गुरदासपुर सिटी में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 10:24 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:06 AM (IST)
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने चलाया चेकिग अभियान
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने चलाया चेकिग अभियान

रवि कुमार, गुरदासपुर : स्वतंत्रता दिवस को लेकर गुरदासपुर सिटी में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी। मंगलवार को सिटी के सभी चौक चौराहों पर नाके लगाकर पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई। वहीं इस दौरान अधूरे दस्तावेज वाले 42 वाहनों के चालान भी काटे गए।

थाना सिटी के एसएचओ जबरजीत सिंह ने बताया कि एसएसपी राजेंद्र सिंह सोहल के दिशा निर्देशों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस को लेकर सिटी में चौकसी बढ़ाई गई है। पुलिस टीम द्वारा विभिन्न चौकों में नाकाबंदी कर बाहर से शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई। इसके अलावा अधूरे दस्तावेज वाले 53 वाहनों के चालान भी काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि सिटी में शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाए। सिटी में कोई भी अनजान व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए।

एसएचओ ने बताया कि कोरोना काल चल रहा है। ऐसे में सभी लोग नियमों का पालन करें। जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों को हिदायत की कि निर्धारित समय के अनुसार अपनी दुकानें बंद करें और खोली जाएं। फ्लैग मार्च निकाला जाएगा

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सिटी पुलिस द्वारा शहर में लगातार फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। सिटी के प्रत्येक क्षेत्र में मार्च निकाल क्षेत्रों का जायजा लिया जाएगा। इस दौरान जो लोग जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइंस की पालना नहीं करते पाए गए उनके खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। एसएचओ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है। यदि सिटी में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।

chat bot
आपका साथी