कोरोना को लेकर पुलिस हुई सख्त

कोविड-19 से लोगों को बचाने में जुटी पुलिस अब लगातार सख्ती दिखा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 05:14 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 05:14 PM (IST)
कोरोना को लेकर पुलिस हुई सख्त
कोरोना को लेकर पुलिस हुई सख्त

रवि कुमार, गुरदासपुर

कोविड-19 से लोगों को बचाने में जुटी पुलिस अब लगातार सख्ती दिखा रही है। बुधवार की रात को पुलिस ने अलग-अलग जगह पर क‌र्फ्यू का उल्लंघन करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। उधर, तांडव मचा रहे कोरोना के प्रति आदेशों के उल्लंघन का क्रम जारी है।

गौरतलब है कि जिले में कोरोना महामारी लगातार अपने पैर पसारती जा रही है। आए दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसके साथ ही मरने वाली की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे हालात में लोग इस महामारी के प्रति अंजान बने हुए है। हालांकि सूझवान लोग इस महामारी को लेकर गंभीर है और हिदायतों की पूरी तरह से पालना कर रहे है। एसएसपी डा. नानक सिंह ने बताया कि यह सख्ती लोगों को बचाने के लिए की जा रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात को पुलिस थाना कलानौर में एक, थाना काहनूवान में एक, थाना घुम्मण कलां में एक और थाना धारीवाल में भी एक व्यक्ति के खिलाफ डीसी के आदेशों के उल्लंघन पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले थाना सिटी की पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ क‌र्फ्यू का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया था। उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि आदेशों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा। युवा नहीं कर रहे आदेशों का पालन

यदि देखा जाए तो अधिकतर युवा वर्ग इस महामारी को गंभीरता से नहीं ले रहा है। मुंह पर मास्क लगाना वे अपनी तौहीन समझ रहे हैं। युवतियां भी इस युवकों से कम नहीं है। वे भी बिना मास्क के ही घर से बाहर निकल रही हैं।

chat bot
आपका साथी