ओवरलोडिग वाहनों पर रोक लगाने में पुलिस व जिला प्रशासन नाकाम

जिले की सड़कों पर ओवरलोड वाहनों का पहिए रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:16 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:16 PM (IST)
ओवरलोडिग वाहनों पर रोक लगाने में पुलिस व जिला प्रशासन नाकाम
ओवरलोडिग वाहनों पर रोक लगाने में पुलिस व जिला प्रशासन नाकाम

शंकर श्रेष्ठ, दीनानगर

जिले की सड़कों पर ओवरलोड वाहनों का पहिए रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस नाकों से सरेआम गुजर रहे ओवरलोड वाहनों को कौन रोकेगा इसका कुछ पता नहीं? वाहनों में ओवरलोडिग बढ़ने से क्षेत्र की सड़कों पर इसके कारण हादसे भी बढ़ रहे हैं। बढ़ते हादसों से जहां लोग दुखी हैं तो वहीं लोगों ने ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा नहीं कसे जाने पर पुलिस और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े होने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की मिलीभगत के चलते यह ओवरलोड डंपर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। क्षेत्र में ओवरलोडिग के पहिये पर रोकथाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने इसके लिए जिला प्रशासन समेत आरटीए विभाग और पुलिस को जिम्मेदारी दी थी। इससे पहले केवल पुलिस ही अधिकांश मामलों में कार्रवाई कर रही थी, लेकिन जिस दिन से जिला प्रशासन के पास ओवरलोड वाहनों को रोकने की जिम्मेदार आई है उसी दिन से ही जिले में ओवरलोड वाहनों की संख्या घटने की बजाए उल्टा बढ़ते ही चली जा रही है। प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए नाकों से सरेआम होकर गुजर रहे ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं लगाए जाने पर लोगों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि इसमें जिला प्रशासन की पूरी मिलीभगत की आशंका जताई है। लोगों ने इस संबंध में सरकार से स्वयं संज्ञान लेने की मांग की है। हादसे होने की रहती है आशंका

ओवरलोड वाहनों के कारण अक्सर हादसे होने की आशंका बनी रहती है कई बार तो ओवरलोड वाहनों के कारण हादसों के दौरान कई लोग अपने अमूल्य जिदगी को भी खो चुके हैं, लेकिन विभाग की ओर से कुछ दिनों तक तो ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्ती दिखाई जाती है, लेकिन उसके बाद हालात फिर जैसे से तैसे ही हो जाते हैं। इस कारण शहर में प्रतिदिन ओवरलोडिग से हादसे हो रहे हैं। ओवरलोड वाहन बन रहे जाम का कारण

अक्सर देखा गया है कि ओवरलोडेड वाहन जाम का कारण भी बन जाते हैं। इस कारण आम जनता को भी जाम जैसी परेशानी में पिसना पड़ता है। कई बार देखने में आया है कि ओवरलोड वाहन चालक अपने वाहनों को सड़कों के किनारे खड़े कर देते हैं। इसके चलते कई बार भीषण जाम जैसे समस्या पैदा हो जाती है। कोट्स

वे जल्द ही ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसेंगे। जल्द ही शहर के विभिन्न स्थानों पर नाका लगाकर ओवरलोड वाहनों के चालान काटे जाएंगे।

-महेश सैनी, डीएसपी।

chat bot
आपका साथी