भारती किसान यूनियन राजेवाल ने कार्यकारी प्रधान को निष्कासित किया

भारती किसान यूनियन राजेवाल के सीनियर जिला उपाध्यक्ष मा. पलविदर सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 03:10 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 03:10 PM (IST)
भारती किसान यूनियन राजेवाल ने कार्यकारी प्रधान को निष्कासित किया
भारती किसान यूनियन राजेवाल ने कार्यकारी प्रधान को निष्कासित किया

संवाद सूत्र, फतेहगढ़ चूडि़यां : भारती किसान यूनियन राजेवाल के सीनियर जिला उपाध्यक्ष मा. पलविदर सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसदौरान जिला पदाधिकारियों व टकसाली यूनियन के वर्करों ने कुछ समय पहले चयनित कार्यकारी प्रधान को पार्टी विरोधी गतिविधियों और गलत फंडिग के मामले में पद से हटाने का फैसला लिया।

वक्ताओं ने कहा कि उक्त व्यक्ति पार्टी की छवि को धूमिल करने में लगा हुआ है। इसको देखते हुए उसे पद से निष्कासित कर दिया गया है। पदाधिकारियों की सहमति से नई कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया। गठित की गई कमेटी में दर्शन सिंह, पलविदर सिंह, हरप्रीत सिंह, अजैब सिंह बूटा सिंह, बचन सिंह, करनैल सिंह, रणजीत सिंह को सदस्य बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी