गुरदासपुर में मसीह भाईचारे के लोगों ने चेयरमैन पाहड़ा को किया सम्मानित

गांव पाहड़ा में मसीह भाईचारे ने प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस को समर्पित प्रभातफेरी का आयोजन किया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Dec 2020 10:17 PM (IST) Updated:Mon, 21 Dec 2020 10:17 PM (IST)
गुरदासपुर में मसीह भाईचारे के लोगों ने चेयरमैन पाहड़ा को किया सम्मानित
गुरदासपुर में मसीह भाईचारे के लोगों ने चेयरमैन पाहड़ा को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : गांव पाहड़ा में मसीह भाईचारे ने प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस को समर्पित प्रभातफेरी का आयोजन किया जाए। इसमें लेबर सेल पंजाब के चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा विशेष तौर पर शामिल हुए। जबकि प्रभात फेरी मास्टर पतरस मसीह हैप्पी के नेतृत्व में गांव में चर्च से शुरू की गई जो पूरे गांव की परिक्रमा करने के बाद चर्च में ही आकर समाप्त हुई। विशेष मेहमान गुरमीत सिंह पाहड़ा को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं पाहड़ा ने भी मसीह भाईचारे के प्रधान हैप्पी को सम्मानित किया। इस मौके पर अमानत मसीह, लाडी मसीह, रामा मसीह, अजय मसीह, सोना मसीह आदि उपस्थित थे। बडाला बांगर में शोभायात्रा आज, ड्यूटियां लगाई

कलानौर : ब्लाक कलानौर के गांव वडाला बांगर में स्थित सुख भंडार चर्च में महिला पास्टरों व सेवादारों की बैठक हुई। पास्टर गुरमेज तेजा के नेतृत्व में हुई बैठक में सुख भंडार चर्च से मंगलवार को प्रभु यीशु मसीह के आगमन पर्व के संबंध में निकाली जा रही शोभा यात्रा में देश विदेश से शामिल होने जा रही संगत की सुरक्षा के लिए विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सेवादारों की ड्यूटियां लगाई गई।

पास्टर तेजा ने बताया कि इस 40 किलोमीटर लंबी विशाल शोभायात्रा दो दर्जन गांवों से गुजरेगी। शोभा यात्रा में शामिल होने वाले छोटे बच्चों, महिलाओं की मुश्किलों व बच्चों को दूध, गर्म पानी आदि सुविधा प्रदान करवाने के लिए महिलाओं की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर ऋतिका, निर्मल, नरेंद्र, लखविदर के अलावा अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी