सिविल अस्पताल में मरीजों को दोपहर मिलेगा मुफ्त खाना

डीसी मोहम्मद इशफाक ने मरीजों की सुविधा के लिए नया प्रयास किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 05:48 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 05:48 PM (IST)
सिविल अस्पताल में मरीजों को दोपहर मिलेगा मुफ्त खाना
सिविल अस्पताल में मरीजों को दोपहर मिलेगा मुफ्त खाना

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : डीसी मोहम्मद इशफाक ने मरीजों की सुविधा के लिए नया प्रयास किया है। इसके तहत सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को दोपहर का भोजन मुफ्त दिया जाएगा। इसकी मंगलवार को उनकी ओर से शुरुआत की गई। इस दौरान डीसी ने मरीजों को भोजन देने से पहले खुद खाना खाया, जोकि घर की तरह बना हुआ था। खाने पर उन्होंने तसल्ली प्रकट की। मरीजों को दिए जा रहे भोजन में रोटी, चावल, दलिया, खिचड़ी, दाल, सब्जी, सलाद व पानी शामिल है।

डीसी ने बताया कि रेडक्रास सोसायटी गुरदासपुर व निष्काम फाउंडेशन धारीवाल, गुरदासपुर के संयुक्त प्रयासों से सिविल अस्पताल में आने वाले प्रत्येक तरह के मरीजों को रोजाना दोपहर का खाना दिया जाएगा। इस मौके पर अमनदीप कौर, सिविल सर्जन डा. हरभजन राम मांडी, बाबा शिव सिंह, राजीव कुमार, डा. चेतना एसएमओ, जगबीर सिंह, जीत सिंह, जरनैल सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखचैन सिंह, नवदीप सिंह, डा.गुरिदर सिंह गिल, कुलविदर सिंह, मास्टर जगजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी