स्कूल के बाहर अध्यापिका पर जानलेवा हमला, गिरफ्तार

निकटवर्ती गांव पंजगराईयां के सरकारी स्कूल के बाहर एक अध्यापिका पर सोमवार दोपहर को एक व्यक्ति ने दातर से हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:53 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:53 PM (IST)
स्कूल के बाहर अध्यापिका पर जानलेवा हमला, गिरफ्तार
स्कूल के बाहर अध्यापिका पर जानलेवा हमला, गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, बटाला : निकटवर्ती गांव पंजगराईयां के सरकारी स्कूल के बाहर एक अध्यापिका पर सोमवार दोपहर को एक व्यक्ति ने दातर से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुई अध्यापिका को अमृतसर रेफर किया गया है। स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने आरोपित को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। हमले के कारण का पता नहीं चल सका है। घायल अध्यापिका की पहचान संतोष रानी पत्नी प्यारा लाल निवासी निरंजन एवेन्यू के तौर पर हुई है।

सिविल अस्पताल पहुंचे अध्यापिका के पति प्यारा लाल ने बताया कि वे शिक्षा विभाग में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी संतोष रानी गांव पंजगराईयां में स्थित सरकारी सीसे स्कूल में अध्यापिका है। स्कूल के बाहर सोमवार को दाखिला बढ़ाने संबंधी अध्यापक यूनियन की तरफ से प्रचार किया जा रहा था। करीबन दो बजे प्रचार खत्म होने के बाद सभी अध्यापक अपने-अपने घर की तरफ जाने लगे कि गली में सतनाम सिंह दातर लेकर आ गया और उनकी पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। अन्य अध्यापकों ने आरोपित सतनाम सिंह को पकड़कर स्कूल में बंद कर दिया और उनकी पत्नी को बटाला सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां से उनको अमृतसर रेफर कर दिया गया।

सिविल अस्पताल में अध्यापकों के साथ पहुंचे स्कूल के प्रिसिपल मनप्रीत सिंह ने बताया कि इस हमले की सूचना देने संबंधी उन्होंने पुलिस को कई बाद फोन लगाया, लेकिन पुलिस फोन ही नहीं उठा रही थी। काफी वक्त के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपित सतनाम सिंह को पुलिस के हवाले किया गया। अध्यापकों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, मौके पर पहुंचे एएसआइ बलदेव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि युवक ने हमला क्यों किया।

chat bot
आपका साथी